Ticker

6/recent/ticker-posts

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में युकांईयों का प्रर्दशन

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में युकांईयों का प्रर्दशन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकारी शहर अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान और युवा नेता निखिल सौदाई ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि लोग पहले से ही महंगाई से परेशान हैं।लोगों को महंगाई के अतिरिक्त बोझ से बचाने के लिए सरकार तुरंत रसोई गैस के बढ़ाए गए दाम वापस ले।सरकार की नीतियों से मजदूरों, किसानों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है।नौकरी नहीं मिलने से शिक्षित नौजवान हताशा और निराशा का सामना कर रहे हैं।पूर्व सभासद अशोक शर्मा और युवा नेता अनिल ठाकुर ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रही है।संजय सैनी ने कहा कि यदि सरकार ने रसोई गैस की बढ़ायी गयी कीमतों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।प्रदर्शन में सरिता शर्मा,अनिल ठाकुर,धर्मराज,आनंद राठौर,उदय विद्याकुल,राहुल राठौर,जावेद आलम,नरेंद्र जोगी,विष्णु,शुभम रावत,शिवम वाल्मीकि, अक्षय सैनी,मुस्तकीम,दीपक गौतम,जीतू,सार्थक ठाकुर,रवि विमल,सौरभ सैनी,अनंत पांडे,मुन्ना मास्टर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन