Ticker

6/recent/ticker-posts

सुभरी ख्वाजा गांव में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में थामा राष्ट्रीय लोक दल का दामन

सुभरी ख्वाजा गांव में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में थामा राष्ट्रीय लोक दल का दामन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- क्षेत्र के सुभरी ख्वाजा गांव में उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। गांव में इस दौरान उत्साह और राजनीतिक जोश का माहौल देखने को मिला।*

सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल, जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी वर्गों को समान सम्मान दिया जाता है और किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाता। उन्होंने भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और यही कारण है कि लोग तेजी से राष्ट्रीय लोक दल की ओर आकर्षित हो रहे हैं।इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने राव वकील को नागल ब्लॉक में  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उन्हें मनोनीत प्रपत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य लोगों को भी विधिवत सदस्यता दिलाई गई।राव वकील ने अपने संबोधन में भाजपा छोड़ने के पीछे की वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि वह वर्षों से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे, लेकिन वर्तमान नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “सबका साथ, सबका विकास” केवल एक नारा बनकर रह गया है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की कमी साफ दिखाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन समाधान नहीं मिला।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर आने वाले चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।कुल मिलाकर, सुभरी ख्वाजा गांव का यह घटनाक्रम भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं राष्ट्रीय लोक दल के लिए यह एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके पर अल्संख्यक प्रकोष्ठ जिला महासचिव तहसीन सिद्दीकी,आमिर सिद्दीकी,मारूफ नूर उर्फ मिट्ठू ,जिला सचिव सितारा बेगम,पायल जैन ,रामपुर विधान सभा अध्यक्ष मोहतसम खान उर्फ तौसीफ खान,राव जाबिर,राव हसनैन, और गांव वासी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन