Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन टिकैत का एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट से मिला

भारतीय किसान यूनियन टिकैत का एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट से मिला

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - मदीहा गार्डन बायपास, चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास रिहायशी इलाके में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर खनन कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

प्रतिनिधिमंडल ने कहा पहले भी कई बार इसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने की है, लेकिन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। असीम ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती तो आर पार की लड़ाई लड़ेगी।आसिम ने कहा कि क्योंकि बड़े वाहनों की आवा जाही आई दिन में रात में 24 घंटे होती रहती है जिसमें स्कूल में आने-जाने बच्चों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। एक ड्राइवर ने एक हादसा भी कर दिया था। जब की कॉलोनी वासियों ने अपना कड़ा रोष पहले भी जताया था और उसकी तहरीर देहात कोतवाली में भी दी गई थी आसिम ने कहा कि यदि इन पर लगाम नहीं लगाई गई तो एक बड़ा आंदोलन जल्दी करेंगे। वहीं प्रतिनिधिमंडल में फिरोज खान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव उत्तराखंड प्रदेश सचिव जाहिर तुर्की। समीर राव अर्सलान आरिश इस्माइल ख़ान तबरेज शाहजेब ज़मीर रईस अंकुर आदि मौजूद रहे। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हज फ़र्ज़ और एक ख़ास इबादत है।इसलिए हज यात्रा पर जाने वाले सभी लोग हज के ख़ास अरकान, अहकाम अच्छी तरह सीख लें-हाजी मोहम्मद अय्यूब