Ticker

6/recent/ticker-posts

शराब चोरी का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब चोरी का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-कस्बे में देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकदी और चोरी की शराब भी बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरके पुरम सदर बाजार निवासी सचिन गौतम ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी देशी शराब की दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर रखे 85,460 रुपये और तीन पेटी देशी शराब (करीब 135 पव्वे/फ्रूटी) चोरी कर ली थी। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम खेड़ा अफगान निवासी आरोपी रेणु पुत्र इसम सिंह को खेड़ा अफगान से जाजवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 60 पव्वे देशी शराब और 25,200 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन