Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी,01और को दबोचा

 ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी,01और को दबोचा 

पिल्ला गैंग को नशा,पैसा और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी निभाता था आरोपी 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित“ऑपरेशन प्रहार”अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों,वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों,वांछित अपराधियों,गुंडा तत्वों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है।

क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट एवं असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर,पीठ पुलिया,फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 04मई को वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। घटना रॉयल हट,जगजीतपुर में हुई थी,जिसमें वादी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए रविवार को एक और आरोपी के धर दबोचा किया। आरोपी की पहचान सोनू पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर ,हाल निवासी कुम्हारगढ़ा,थाना कनखल के रूप में हुई है।पुलिस टीम में एसएसआई अनुज सिंह,दरोगा गंभीर सिंह तोमर,हे.का.जितेन्द्र शाह,सिपाहियों सतेन्द्र रावत,उमेद सिंह तथा रधुबीर रावत शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्य विकास अधिकारी ने किया 5 दिवसीय मोटापा निवारण योग शिविर का शुभारंभ