जिलाधिकारी द्वारा किया गया स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाने हेतु, ले एक्सपर्ट एजेंसी से परामर्श - जिलाधिकारी
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज की ड्राइंग, टॉयलेट, फिनिशिंग सहित अन्य कार्यों को देखा।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के मुख्य अभियंता पुष्पेंद्र कुमार को सख्त निर्देश दिए की प्रत्येक दिन का चार्ट बनाते हुए निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें तथा पूरी बिल्डिंग के जो काम अधूरे हैं जल्द से जल्द उन्हें पूर्ण करें तथा हॉकी और एथलेटिक्स ग्राउंड के एस्ट्रो टर्फ लगवाने हेतु किसी टेक्निकल आदमी को नियुक्त करें। ग्राउंड की हॉकी एस्ट्रो टर्फ लगाने के लिए टेक्निकल कमेटी का गठन करें और जो भी काम अधूरे हैं समय पर पूरा कर सूचना प्रस्तुत करें।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उप जिलाधिकारी बेहट श्री मानवेंद्र, क्रीड़ा अधिकारी श्री राहुल चौपड़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ