कस्बे में धूमधाम से सम्पन्न हुआ दो दिवसीय उर्स
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित शाह विलायत हजरत नालुद्दीन साहब की दरगाह पर दो दिवसीय उर्स धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
दरगाह के सज्जादशीन मास्टर याकूब अली ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दरगाह पर उर्स मनाया गया है पीर साहब की मजार पर मन्नत मांगने से मुरादे पूरी होती है और मज़ार पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल दिखाई देती है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडी गौतम पत्रकार ने मज़ार पर चादरपोशी कर उर्स का शुभारंभ किया। इस दौरान मास्टर यासूब अली, आहिल खान, अनुज चंदेना, अर्जुन खुराना, शादान, नितिन खत्री, तमरेज, इकराम, हरिकांत, शेरखान, शब्बा, सोनू, दिलशाद फानु समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ