Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा याचिका समिति की बैठक में विधायक आशु मलिक ने प्रमुखता से उठाया सिंचाई व जनसमस्याओं का मुद्दा

विधानसभा याचिका समिति की बैठक में विधायक आशु मलिक ने प्रमुखता से उठाया सिंचाई व जनसमस्याओं का मुद्दा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति एवं सिंचाई विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनहित एवं प्रदेशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर समिति के माननीय सदस्यों ने अपने विचार रखे तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।

बैठक में सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं याचिका समिति सदस्य आशु मलिक ने अपने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रमुख सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी प्राप्त हुआ। विधायक ने ग्राम मालाहेड़ी क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर से जुड़े क्षतिग्रस्त इनलेट एवं पटरी के पुनर्निर्माण का मामला उठाया, जिससे बरसात का पानी न निकल पाने के कारण जलभराव और किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत ककराला से होकर गुजर रहे टूटे हुए रजवाहे के पुनर्निर्माण की मांग भी की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम नलहेड़ा गाजी एवं ग्राम चन्द्रौली में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकारी नलकूप/ट्यूबवेल स्थापित कराने का अनुरोध किया गया। वहीं हौजखेड़ी मॉयनर की पटरी से थरौली राजबाहे से आदमपुर तक लगभग दो किलोमीटर क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण की आवश्यकता भी समिति के समक्ष रखी गई। बैठक में ग्राम घुन्ना एवं माहेश्वरी के बीच क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण जल निकासी बाधित होने और किसानों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया तथा शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की गई। विधायक आशु मलिक ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को विधानसभा स्तर पर मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसून से पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाए