सहारनपुर नगर निगम की लापरवाही से दुकानदार परेशान
रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल
सहारनपुर-नगर निगम द्वारा कोर्ट रोड पर निकाला गया कचरा पिछले तीन दिनों से नहीं उठाया गया है, जिससे क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे पड़े कचरे से दुर्गंध फैल रही है तथा आने-जाने वालों को भी असुविधा हो रही है।
क्षेत्रवासियों में नगर निगम के प्रति भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक कचरा नहीं उठाया गया।क्षेत्र के दुकानदार मतिश्वर चांदना ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही कचरा नहीं हटाया गया तो नगर निगम के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण व्यापारियों और आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
0 टिप्पणियाँ