Ticker

6/recent/ticker-posts

बेहट में संयोजक स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम संपन्न, किटी गुलाटी ने दिया एकता का संदेश

बेहट में संयोजक स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम संपन्न, किटी गुलाटी ने दिया एकता का संदेश

रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल

बेहट-शाकुम्भरी रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन में शुक्रवार को संयोजक स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन हुआ। समागम को संबोधित करते हुए सहारनपुर से आईं निरंकारी प्रचारिका किटी गुलाटी ने कहा कि एक नूर है सबके अंदर, नर है चाहे नारी है। सबमें एक ही परमात्मा का निवास है। आत्मा ही परमात्मा का रूप है। हमें आत्मिक स्तर पर सबसे प्यार और सत्कार करना है। यही निरंकारी मिशन का रूहानी संदेश है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आध्यात्मिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। गृहणी भी ब्रह्मज्ञान, समानता के साथ संत बन सकती है। नारी घर की जिम्मेदारी के साथ समाज में योगदान कर रही है। जगत माता बुद्धवती, राजमाता कुलवंत कौर, सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी ने ब्रह्मज्ञान का संदेश दिया। आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानव जीवन को सुखी कर रही हैं।समागम में बादशाहीबाग, जाटोवाला, धतौली राघड़, खुर्मपुर, माहेश्वरी खुर्द से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन बहन मीरा  ने किया इस मौके पर ब्रांच मुखी राजकुमार और संयोजक रघुनाथ प्रसाद ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित सेवादल के अधिकारी साध सगत का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देश के विकास का आधार है जनगणना -महापौर