स्मैक समेत तस्कर दबोचा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.84ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चला रही है।इसी क्रम में बाजार चौकी प्रभारी एसआई प्रवीण बिष्ट ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल रणजीत सिंह,वीरेन्द्र चौहान व बलवंत सिंह के साथ चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी क्षेत्र से आरोपित विनीत चौधरी पुत्र सतीश निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली भगवानपुर को स्मैक समेत दबोच लिया।
0 टिप्पणियाँ