Ticker

6/recent/ticker-posts

यश शर्मा की घातक गेंदबाजी से टीम येलो की सात विकेट से जीत

यश शर्मा की घातक गेंदबाजी से टीम येलो की सात विकेट से जीत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप के अंतर्गत खेली जा रही अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम येलो ने टीम रेड को सात विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में यश शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

टॉस जीतकर टीम येलो ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम रेड 13.4 ओवर में 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंश ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि भावेश ने 10 रन का योगदान दिया। टीम येलो की ओर से यश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जबकि देवेंद्र ने दो विकेट हासिल किए।92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम येलो ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर 94 रन बना लिए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से निकुंज ने 35 रन और आदित्य ने नाबाद 20 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम रेड की ओर से दिव्यांश ने दो विकेट लिए।शानदार गेंदबाजी और मैच पर निर्णायक प्रभाव डालने के लिए यश शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान कोच राजीव गोयल (टप्पू), रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यश शर्मा की घातक गेंदबाजी से टीम येलो की सात विकेट से जीत