देशराज कर्णवाल की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए विपक्षी, रंग ला रही "सरकार आपके द्वार" की मुहिम
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी खुलेमंच से कर चुके है कर्णवाल की प्रशंसा
रिपोर्ट एसडी गौतम
रुड़की-देवभूमि उत्तराखंड की राजनीति की बात हो और उसमें देशराज कर्णवाल चमार साहब का नाम में लिया जाए तो खासतौर से हरिद्वार जिले की राजनीति अधूरी सी लगती है।
हरिद्वार जिले की विधानसभा झबरेड़ा सु. से पूर्व विधायक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देशराज कर्णवाल चमार साहब आज वर्तमान समय में धामी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं जिन्हें धामी सरकार ने समाज कल्याण अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) बनाया हुआ है और जबसे उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है तबसे वह ज्वालापुर, भगवानपुर और झबरेड़ा विधानसभा के साथ साथ उत्तराखंड प्रदेश में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए "सरकार आपके द्वार" बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने तथा जनता की समस्या का तत्काल समाधान कराने का कार्य कर रहे है जिस कारण पार्टी के साथ साथ देशराज कर्णवाल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और विधायक रहते हुए श्री कर्णवाल द्वारा प्रत्येक सरकारी दफ्तरों में बाबासाहब की प्रतिमा को लगवाने का कार्य तथा अनेको सामाजिक गतिविधियां उनकी कार्यकुशलता को और अधिक गति दे रही है जिससे खुश होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बीते सप्ताह देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में खुले मंच से श्री देशराज कर्णवाल की खुलेमन से प्रशंसा कर अन्य लोगों को सीख लेने की बात कह चुके है जिससे विपक्षी बौखलाए हुए नजर आ रहे है। अभी हाल ही के दिनों में एक संगठन के कुछ लोगों द्वारा की गई अभद्रता पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया है और भविष्य में ऐसे संगठन के लोगों से दूर रहने की बात कही, यही नहीं आगामी चुनाव में पार्टी तथा देशराज कर्णवाल के साथ रहने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में अगर पार्टी झबरेडा जैसी सीट से श्री कर्णवाल पर दांव खेलती है तो पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है।
0 टिप्पणियाँ