Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सहारनपुर के 29 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सहारनपुर के 29 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली बुधवार को जनपद के 29 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा में पंजीकृत 12,864 अभ्यर्थियों में से 10,401 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,463 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जारी आंकड़ों के अनुसार परीक्षा में कुल 80.85 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 19.15 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया की सघन जांच के साथ सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा गया।सबसे अधिक अभ्यर्थी जेवी जैन कॉलेज, प्रद्युमन नगर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे, जहां 960 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 777 ने परीक्षा दी। वहीं गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, गांधी पार्क में 600 में से 483 तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज में 600 में से 485 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यश शर्मा की घातक गेंदबाजी से टीम येलो की सात विकेट से जीत