Ticker

6/recent/ticker-posts

लघु व्यापार एसोसिएशन के नौवी बार अध्यक्ष चुने गये संजय चोपड़ा

 लघु व्यापार एसोसिएशन के नौवी बार अध्यक्ष चुने गये संजय चोपड़ा 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- लगातार नौवीं बार लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए संजय चोपड़ा ने संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ सन्यास मार्ग कनखल स्थित श्रीरामेश्वर धाम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग किया।

आशीर्वाद प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मां गंगा के समीप आनंदवन में श्रीमद् भागवत कथा का प्रथम प्रकाश किया गया था।उन्होंने कहा कि संजय चोपड़ा ने लघु व्यापार एसोसिशन के माध्यम से रेड़ी पटरी के व्यापारियों को संगठित कर लघु व्यापारी के रूप में उनकी एक नई पहचान बनायी है।उन्होंने कहा युवा वर्ग को नशे की प्रवृति से बचाने के लिए अध्यात्म से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा धर्मनगरी हरिद्वार देश की अध्यात्मिक राजधानी है।महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज समाज नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और संतों के आशीर्वाद से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के संरक्षक चंद्रप्रकाश शर्मा,अनिल शर्मा,तेजप्रकाश साहू,महामंत्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा,सनी कुमार,फूल सिंह,नरेंद्र,चंदन सिंह,वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों का भविष्य बनाया जाना रालोद का अहम एजेंडा -राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह