Ticker

6/recent/ticker-posts

खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों का भविष्य बनाया जाना रालोद का अहम एजेंडा -राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह

खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों का भविष्य बनाया जाना रालोद का अहम एजेंडा -राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर 14 जून के प्रोग्राम के लिए जिम्मेदारी देते राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों का भविष्य बनाया जाना रालोद का अहम एजेंडा है।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हम युवाओं को खेलो का बेहतरीन प्लेटफार्म देना चाहते है।हमारी प्राथमिकता है कि गांव गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण हो ताकि बच्चों को बाहर दूर ना जाना पड़े। इसलिए हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अपनी सांसद निधि से प्रत्येक जिले में खेलो की सुविधा दे रहे है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि मिशन 2027 में राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनने पर हर ब्लॉक स्तर पर एक मिनी स्टेडियम बनेगा।राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि हम युवाओं को खेलो के प्रति जागरूक करेंगे तो युवा नशे से दूर रहेंगे।  बैठक में आरिफ मलिक, निकेत मलिक,अरविंद मुखिया,उसैनदर शर्मा,राहुल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों का भविष्य बनाया जाना रालोद का अहम एजेंडा -राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह