कस्बे में पहुंचने पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-बुधवार की दोपहर गांव दाउदपुर में मंडल उपाध्यक्ष विवेक पुंडीर की रस्म पगड़ी के कार्यक्रम से लौटते समय गांव लाखनोर स्थित संगठन के कार्यकर्ता अमित मुखिया के आवास पर भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के स्वागत के कार्यक्रम के बाद कस्बे के बस अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत उपरांत श्री राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं को किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र भी दिया। गौरबतल है कि सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष गांव दाउदपुर निवासी विवेक पुंडीर का गत दिनों हृदय गति रुकने से निधन हो गया था जिनकी आज उनके गांव में ही तेहरवीं का कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष श्यामबीर सैनी, गगन चौधरी, योगेंद्र उर्फ पप्पू, पहल सिंह, राजेंद्र चौधरी, सुमित कुमार, आशिम पीरड व महिपाल समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ