प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-पूजन, राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रधान सेवक माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर सेवाभाव के साथ कार्य करने के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर हवन, पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, सुरक्षा एवं जनकल्याण की कामना की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
नगर विधानसभा क्षेत्र के नुमाइश कैंप स्थित पंचायती सुंदर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर अजय कुमार सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। बीते 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।इसी प्रकार देहात विधानसभा क्षेत्र के जे.जे. पुरम स्थित मंदिर में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा , पूर्व महापौर संजीव वालिया भाजपा नेता योगेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल में अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक जनहितकारी कार्यक्रमों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन अमित गगनेजा ,हेमंत अरोड़ा,मंडल प्रभारी अनेश शर्मा ,सुनील गुप्ता महामंत्री सुपनीत सिंह , उपाध्यक्ष योग चुग , संदीप रावत , मंत्री नीरज ठकराल , आरती शर्मा , कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, प्रदीप शर्मा ,कुसुम अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, अजय वशिष्ठ,गोपाल मेहंदीरता , विजय वर्मा ,पार्षद संजीव कर्णवाल ,अमित मित्तल ,निशांत शर्मा , सुधीर पंवारपरमिंदर तोमर , नीरज , मंडल प्रभारी विक्रम शर्मा ,मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाला मंडल महामंत्री जयवीर खटाना पार्षद अनिल गुप्ता पार्षद सोपिन पाल पार्षद मुरारी , हेमन्त धीमान , सागर वर्मा ,नरेश रावत महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ