Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपील, 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें

जिलाधिकारी ने किया विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026 का उद्घाटन

विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपील, 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026 का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी गयी। 

जिलाधिकारी ने कहा कि विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच है, जो कि प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उनके द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गयी कि अपने 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें तथा आई0एफ0ए0 सिरप अवश्य प्रदान करें। उनके द्वारा प्रत्येक टीकाकरण कर्मी से अपेक्षा की गयी कि आप जनता और स्वास्थ्य विभाग के बीच की कड़ी है, आपके कंधों पर बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, आप इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुये बच्चों को आच्छादित करायें तथा भारत एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण आकांक्षाओं व लक्ष्य को पूर्ण करने में भागीदारी निभायें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार ने बताया कि विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का प्रथम चरण आज 10 जून 2026 से संचालित किया जा रहा है, जो एक माह तक संचालित रहेगा। इसके अंतर्गत 09 माह से 05 वर्ष तक के 482860 बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जायेगा। विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम प्रति वर्ष दो चरणों में छः माह के अन्तराल पर आयोजित किया जाता है। विटामिन ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इससे बच्चों की रेाग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं। 
डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि एनीमिया के कारण बच्चों के आरंभिक जीवन में शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है, जिसका प्रभाव भविष्य में भी पड़ता है। 6 माह के शिशुओं से लेकर 59 माह (5 वर्ष) के बच्चों में एनीमिया से बचाव के लिये एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 06-59 माह की आयु के बच्चों को आईएएफ सिरप 50 एमएल विध ऑटो डिस्पेन्सर से आच्छादित किया जाता है। प्रदेश में आयरन फोलिक एसिड सीरप के प्रयोग एवं उसके महत्व के बारे में प्रचार-प्रसार, वितरण प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा आयरन फोलिक एसिड सीरप के इस्तेमाल को बढ़ाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम में आयरन फोलिक एसिड सीरप वितरण को जोड़ने का निर्णय लिया गया है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी के सहयोग से विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का संचालन किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों पर विटामिन ए की खुराक दी जायेगी। उन्होने बताया कि विटामिन ए के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि, आंखों की परत कोर्निया की सुरक्षा, दस्त व श्वास संबंधी रोगों से बचाव, आंख के रोगों जैसे रतौंधी से बचाव, कुपोषण में कमी एवं शारीरिक विकास में सहायक होती है। 9 माह से 5 वर्ष तक छः माह के अंतराल से विटामिन ए सम्पूरण द्वारा बाल जीवितता में 20 प्रतिशत की वृद्धि सम्भव है।इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय से डा0 संजय यादव-वरिष्ठ परामर्शदाता, डा0 नवदीप गुप्ता-वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी-डा0 मुकेश कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कपिल देव, चीफ फार्मासिस्ट श्री भण्डारी, अपर शोध अधिकारी श्री विनोद कुमार, श्री पवन कुमार, श्री अरविन्द कुमार, पीसीआई से सुश्री गुलफशा, श्री नदीम अखलाक, श्री संदीप धीमान, जिला महिला चिकित्सालय से आई0ओ0 एवं उनके समस्त टीकाकरण कर्मी उपस्थित रहे। 

                                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-पूजन, राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना