समर स्प्लैश 2026 एवं एडवेंचर कैंप का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-श्री आनंदराम जयपुरिया स्कूल, एवं ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल द्वारा आयोजित "समर स्प्लैश 2026" एवं "एडवेंचर कैंप" का भव्य समापन समारोह उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विविध कौशलों और प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ। अतिथि के रूप में सहारनपुर के सिटी मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रमोद कुमार सिंह, निरीक्षक, नगर कोतवाली तथा श्री एच. एन. सिंह, निरीक्षक, देहात कोतवाली ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित समर स्प्लैश 2026 एवं एडवेंचर कैंप को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया।" इसके पश्चात समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों की आकर्षक झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने पूरे कैंप की यादों को ताजा कर दिया। मुख्य अंतिथियो का प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक मनोचा,श्री नितिन गर्ग ,श्रीआशिष गर्ग जी द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। "कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों श्री अभय गौरव, श्री गौतम शंकर, श्री सौरभ गर्ग, श्री सुधीर मिगलानी, श्री भारत मिगलानी, श्री मनोज तनेजा एवं श्री गुलशन तनेजा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसी कडी मे समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीत, नृत्य, जुम्बा, भांगड़ा, ताइक्वांडो प्रदर्शन, बास्केटबॉल ड्रिब्लिंग, पब्लिक स्पीकिंग स्किट, पॉडकास्ट प्रस्तुति तथा अबेकस प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथि के रूप मे पधारे सतपाल छाबड़ा जी व एडवोकेट करण छाबडा जी ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और ऊर्जा की खूब सराहना की।कार्यक्रम में समर कैंप के विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्विमिंग, शूटिंग, ताइक्वांडो, अबेकस, संगीत, नृत्य, कला एवं शिल्प, पब्लिक स्पीकिंग, पॉडकास्ट, इनडोर एवं आउटडोर गेम्स, वीडियो एडिटिंग तथा एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने साहस, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विभिन्न रोमांचक गतिविधियों में भाग लिया। वहीं समर कैंप के दौरान बच्चों ने खेल, कला, संगीत, तकनीक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल को निखारा।विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, प्रधानाचार्या,उप-प्रधानाचार्या, समन्वयिका शिक्षकों एवं समस्त जयपुरियन परिवार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह का समापन विद्यालय गीत एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा को उचित मंच मिले तो वह नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है।

0 टिप्पणियाँ