10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आठवे दिन एनसीसी कैडेट्स ने किया पीटी परेड एवं योग का अभ्यास
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान सेना मेडल, के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट बेरी जमापुर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 256 के आठवे दिन की शुरुआत पीटी परेड एवं योग अभ्यास से हुई।
कैंप कमांडेंट ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न सिविल एजेंसियों से जो भी प्रतिनिधि आपको संभाषण एवं उपयोगी जानकारी देने आते हैं।आप अच्छी तरीके से सीख कर आत्मसात कर समाज के लोगों को जागरूक करें। आज सहारनपुर से आए अग्निशमन दल के एसआई ऋषभ पंवार अग्निशमन अधिकारी सहारनपुर ने कैडेट्स को डेमो प्रस्तुत कर आग से बचाव की जानकारी प्रदान की साथ ही सहारनपुर पुलिस विभाग से आई साइबर सुरक्षा टीम द्वारा आजकल हो रहे अपराधों से किस प्रकार स्वयं और समाज के लोगों को जागरुक कर फ्रॉड होने से बचाए जा सके के बारे में अवगत कराया।चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुंडीर में एनसीसी कैडेट्स को सामान्य शिविर के अतिरिक्त सुदूर आयोजित ट्रैकिंग, ड्रोन ट्रेंनिंग एवं पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने पर बल दिया।कैप्टन डॉक्टर मनीष जायसवाल ने चरित्र, व्यक्तित्व विकास विषय पर अपने प्रेरणादायक संभाषण प्रस्तुत किया। कैप्टन सुभाष चंद्र की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत एवं नृत्य का अभ्यास कराया। लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, हवलदार नरेंद्र कुमार की देखरेख में कैडेट्स ने खेलकूदों का अभ्यास कराया।सूबेदार नक्षत्र एवं हवलदार देव सिंह ने एनसीसी कैडेट को टेंट लगाना वह हटाना सिखाया। जसवीर सिंह ने कैडेट्स को हथियार के साथ ड्रिल, कंपास पॉइंट 22 राइफल हथियारों के विषय में जानकारी दी। हवलदार गोविंद थापा ने मैप और जीपीएस के विषय में जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधन एवं प्रशासन का कैंप के संचालन में बहुत सहयोग प्राप्त हो रहा है।
0 टिप्पणियाँ