नगर विधायक राजीव गुंबर ने प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर साझा की केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत नगर विधायक राजीव गुंबर द्वारा प्रबुद्ध वर्ग संपर्क कार्यक्रम के तहत जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रवीन कुमार के निवास पर जाकर प्रबुद्ध जनों से संपर्क किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए अभियान संबंधी पत्रकों का वितरण किया गया।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, उद्योगों को बढ़ावा देने, बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, आधारभूत संरचना के विकास, महिला सुरक्षा, किसान कल्याण तथा युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन का मॉडल बनकर उभर रहा है।इस संपर्क अभियान के माध्यम से उपस्थित प्रोफेसर डॉ हरवीर सिंह चौधरी ,डॉ जे पी सिंह ,डॉ संदीप कुमार ,डॉ संजय मौर्य ,डॉ महेश कुमार ,डॉ राजेश कुमार सहित सभी प्रबुद्ध जनों को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया ।नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ