मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों में जश्न
राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने किए माता के दर्शन, पीएम की दीर्घायु की कामना की
बोले, यह 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और पीएम मोदी के देश के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने पर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। क्षेत्रीय विधायक एवं पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ श्री त्रिपुर माँ बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंच माता के दर्शन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
सिद्ध पीठ में पूजा अर्चना के बाद राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि यह 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष हैं। कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बताया कि उन्होंने मां भगवती से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं विकसित भारत के संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन डॉ. उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ