विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "विकास, विश्वास एवं जनकल्याण" अभियानों की श्रृंखला के अंतर्गत आज विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन दिल्ली रोड स्थित गुज्जर भवन में किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता और सुशासन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार )श्री नरेंद्र कश्यप जी ने "12 वर्ष विकास के" विषय पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं की, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान भी स्थापित की है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अनेक क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधुनिक राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो नेटवर्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि तथा हर घर जल जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।श्री कश्यप ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा उत्पादन, स्टार्टअप, डिजिटल भुगतान, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।नगर विधायक राजीव गुंबर ने "12 वर्ष विश्वास के" विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से देश की जनता का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।महापौर अजय सिंह ने "12 वर्ष जनकल्याण के" विषय पर संबोधन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा हर घर जल जैसी योजनाएं जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री सरदार सुपनित सिंह पूर्व विधायक जगपाल सिंह , पुर महापौर संजीव वालिया ,पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन जी ,अमित गगनेजा, के एल अरोड़ा , हेमंत अरोड़ा एवं पूर्व जिल अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप मंच पर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में गोकरण दत्त शर्मा , जय राम गीतम , विश्व दयाल छोटन , अल्पना तलवार , बोधराम धीमान कार्यक्रम संयोजक अमित गर्ग , राजेश जौहरी विपिन शर्मा ,नीरज ठकराल , नीलू राणा महामंत्री किशोर शर्मा , ललित कटारिया , नीलू राणा मनोज ठाकुर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता ,मंडल प्रभारी अनेस शर्मा , नीरज माहेश्वरी , मंडल अध्यक्ष स्वराज सैनी ,विजय चौहान, अजय वशिष्ठ , गोपाल मेंहदीरत्ता , मनुज तायल हनी वर्मा , राजकुमार कालरा प्रदीप शर्मा, भानु अग्रवाल ,आशु धीमान , मयंक धींगरा ,हेमंत धीमान , अरुण धीमान ,पार्षद जसवीर मोंगा , मनीष सचदेवा , राहुल झाम , राजू सिंह , मनोज प्रजापति ,संजय गर्ग मुकेश गगखड ,सुलेख चंद ,निशांत शर्मा , सुधीर पवार संजीव कर्णवाल ,सुनील पवार , शिव मंगल , के के बतरा , राजेंद्र सिंह कोहली सहित सभी पार्षद मंडलों के अध्यक्ष , मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध जन व्यापारी , डाक्टर , वकील सहित समाजिक संगठनों के अध्यक्ष , वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ