Ticker

6/recent/ticker-posts

नगरायुक्त ने जन्म-मृत्यु से जुडे़ कर्मचारी की समाप्त की सेवाएं

नगरायुक्त ने जन्म-मृत्यु से जुडे़ कर्मचारी की समाप्त की सेवाएं

शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के आरोप में की गयी कार्रवाई

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइलों के मामले में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के आरोप में नगरायुक्त शिपू गिरि ने एक आऊट सोर्सिंग( सीएलसी) कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी है। नगरायुक्त ने अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा। 

शहरी आजीविका केंद्र के माध्यम से नगर निगम में आऊट सोर्सिंग कर्मचारी के रुप में कम्पयूटर ऑपरेटर के लिए मोनित यादव की आपूर्ति की गयी थी। प्रभारी कार्मिक/सहायक नगरायुक्त प्रथम द्वारा प्रबंधक शहरी आजीविका केंद्र को  भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मोनित को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने से सम्बंधित महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यों के संपादन हेतु उपजिलाधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया था। लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि उक्त कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों एवं सौंपे गए कार्यो का निष्पादन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं शिथिलता बरती जा रही है। जिससे न केवल आम जनमानस को कठिनाई हो रही है बल्कि विभागीय कार्य एवं नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही है। जनहित के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में इस प्रकार की घोर लापरवाही एवं अकर्मण्यता स्वीकार्य नहीं है।पत्र में प्रबंधक शहरी आजीविका केंद्र को तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त करने और उक्त पटल से हटाने का निर्देश दिया गया है। नगरायुक्त ने कहा कि जनहित के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हो सकती। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न