प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
मेरठ मंडल की टीम विजेता तो गोरखपुर मंडल की टीम बनी उपविजेता, सहानपुर मंडल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर सहारनपुर की जाविका एवं प्रोगेसिग बॉक्सर मेरठ की सांची शर्मा रही
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में मेरठ मण्डल की टीम ने अपने शानदार पंच और बेहतरीन खेल रणनीति के बलबूते 29 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कड़े मुकाबले में गोरखपुर मंडल की टीम 18 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहकर उपविजेता बनी। मेजबान सहारनपुर मंडल की टीम 13 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में सहारनपुर की जाविका ने बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया जबकि प्रोगेसिग बॉक्सर मेरठ की सांची शर्मा रही।
चार दिनों तक चले इस कड़े टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के 13 मंडलों से आई 76 बालिका खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि कुंवर बृजेश सिंह (राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं अति विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह को राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक ने मुख्य अतिथि को तथा लाल प्रताप धमेन्द्र ने विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया व विजेता व उप विजेता टीमो को ट्रॉफी प्रदान की। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप लोगो में से ही खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं ओलम्पिक खेल में प्रतिभाग करेगें और राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने देश, राज्य एवं अपने शहर व परिवार का नाम रोशन करेगें। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा की खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते है।क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि 30-33 कि.ग्रा मे अनामिका कुशवाहा (गोरखपुर) स्वर्ण, लक्ष्मी (सहारनपुर) रजत, मोहिनी (मेरठ) व नन्दनी (झांसी) ने कांस्य। 33-35 कि.ग्रा मे अराध्या सिंह (मेरठ) स्वर्ण, संजना राजभर (वाराणसी) रजत, माहिका (झांसी) व साक्षी पटेल (प्रयागराज) ने कांस्य। 35-37 कि.ग्रा. में अंकाक्षा (गोरखपुर) स्वर्ण, दीपा शुक्ला (कानपुर) रजत, अतिथि विश्वकर्मा (वाराणसी) व अराध्या यादव (मेरठ) ने कांस्य। 37-40 कि.ग्रा. मे जाविका (सहारनपुर) स्वर्ण, शान्वी यादव (वाराणसी) रजत, सिमरन (मेरठ) व अमृत पाल (प्रयागराज) ने कांस्य। 40-43 कि.ग्रा. में उमरान खान (प्रयागराज) स्वर्ण, हादिया तारिक (अलीगढ़) रजत, वर्चा सुप्ता (देवीपाटन) व प्रियांशी कुशवाहा (गोरखपुर) ने कांस्य। 43-46 क्रि.गा. में संध्या यादव (वाराणसी) स्वर्ण, आतिका (झांसी) रजत, नीतू (प्रयागराज) व प्राची मेरठ ने कांस्य। 46-49 कि.ग्रा. में नन्दनी चौहान (मेरठ) स्वर्ण, अनुष्का शर्मा (लखनऊ) रजत, अराध्या मौर्या (वाराणसी) व मुस्कान प्रजापति (गोरखपुर) ने कांस्य। 49-52 कि.ग्रा. में खुशी तिवारी (गोरखपुर) स्वर्ण, सांची शर्मा (मेरठ) रजत, अराध्या आर्य (लखनऊ) व रूदप्रिया (चित्रकूट) ने कांस्य। 52-55 कि.ग्रा. में अनन्या (मेरठ) स्वर्ण, शाम्बी कटियान (देवीपाटन) रजत। 55-58 कि.ग्रा. में माही (मेरठ) स्वर्ण, अराध्या चोपड़ा (सहारनपुर) रजत, गरिमा जाटव (झांसी) कांस्य। 58-61 कि.ग्रा. में दिया चौधरी (मेरठ) स्वर्ण, संध्या (चित्रकूट) रजत। 61-64 कि.ग्रा. में समृद्वि शर्मा (अलीगढ़) स्वर्ण, जीनल शर्मा (झांसी) रजत, पलक तिवारी (मेरठ) कांस्य। 64-67 कि.ग्रा में समीक्षा (सहारनपुर) स्वर्ण, अराध्या सिंह (मेरठ) ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता, मनीष हजरिया, रॉबिन सिंह, अंकित गुप्ता, राजबहादुर, विवेक ढाका, कंचन भारती, कविता, सोनम, ननिका लिम्बू के द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर रघुराज सिंह, चेतन सैनी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा, अभिषेक त्यागी जिला मंत्री भाजपा, रविन्द्र मण्डल अध्यक्ष भाजपा, मुकेश गक्खर, पार्षद गौरव कपिल, सुनील कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी झांसी, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु देवी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, पुनीत आर्य, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, अश्वनी श्रीवास्तव, रविकांत धीमान, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ