Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग के मुकाबले में टीम व्हाइट ने टीम पर्पल को पांच विकेट से हराया

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग के मुकाबले में टीम व्हाइट ने टीम पर्पल को पांच विकेट से हराया

शानदार शतकीय पारी के लिए रघु को मैन ऑफ द मैच चुना गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप के अंतर्गत अंडर-14 समर क्रिकेट लीग के मुकाबले में टीम व्हाइट ने टीम पर्पल को पांच विकेट से हरा दिया। मैच में रघु ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम व्हाइट के सामने टीम पर्पल ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम पर्पल की ओर से इशांत ने 42 और महक सिंह ने 27 रन का योगदान दिया। टीम व्हाइट के लिए कार्तिक और साहिब ने दो-दो विकेट लिए।178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम व्हाइट ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रघु ने नाबाद 104 रन और अर्जुन ने 36 रन की पारी खेली। टीम पर्पल के लिए महक सिंह ने तीन तथा ओम शर्मा ने एक विकेट लिया। शानदार शतकीय पारी के लिए रघु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर कोच राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण