Ticker

6/recent/ticker-posts

15 लीटर कच्ची शराब समेत आरोपी गिरफ्तार

 15 लीटर कच्ची शराब समेत आरोपी गिरफ्तार 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-ऑपरेशन प्रहार के तहत कच्ची शराब के अवैध धंधे पर कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 15लीटर कच्ची शराब, भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के एसएसपी के निर्देशों के तहत एसआई विपिन कुमार ने सहयोगी पुलिस कांस्टेबल जयपाल चौहान,कांतिराम शर्मा व अनिल पंवार के साथ धालीवाल गांव में चेकिंग के दौरान चन्द्रपाल पुत्र करम सिंह को कच्ची शराब, भट्टी और शराब बनाने के उपकरणों समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस