Ticker

6/recent/ticker-posts

कैंचीधाम स्थापना दिवस मेला 15 जून को, तैयारियों पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश...

 कैंचीधाम स्थापना दिवस मेला 15 जून को, तैयारियों पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश... 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून- कैंचीधाम में 15जून को होने वाले वार्षिक स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक में पुलिस,जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पीक टाइम को देखते हुए अगले 10दिन का रूट प्लान और ट्रैफिक व्यवस्था तैयार करने को कहा।मेला क्षेत्र के लिए जोनल और सेक्टर प्लान बनेगा। पार्किंग और रूट प्लान का प्रचार राज्य के अंदर-बाहर भी होगा।सौंदर्यीकरण और प्रकाशीकरण जल्दी पूरा करने के निर्देश।मेला और पार्किंग क्षेत्र में पेयजल,टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं पुख्ता हों।मल्टीलेवल पार्किंग में आने-जाने का रास्ता अलग रखा जाए। पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा चलेगी।वैकल्पिक मार्ग,रूट डायवर्जन और ब्लैक टॉपिंग का काम पुलिस व पीडब्ल्यूडी करेगी।आकस्मिक स्थिति के लिए निकासी योजना अनिवार्य। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एंबुलेंस तैनात रहेंगी।भीड़ प्रबंधन के लिए हितधारकों से लगातार संवाद करने को कहा।बैठक में सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल,आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत,आईजी निवेदिता कुकरेती,डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और एसएसपी मंजुनाथ टीसी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। बाबा नीम करौली के भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार प्रशासन खास सतर्कता बरत रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा