Ticker

6/recent/ticker-posts

मेयर किरण जैसल ने करायी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

 मेयर किरण जैसल ने करायी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों एवं कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में अभद्रता का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे नगर निगम कर्मचारियों ने मेयर किरण जैसल से वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली। 

बृहस्पतिवार से नगर निगम का कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।कर्मचारियों के धरने पर पहुंची मेयर किरण जैसल ने कहा कि कर्मचारी और व्यापारी सदैव ही एक साथ मिलकर शहर की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देते हैं।एक दूसरे को हमेशा ही सहयोग की आवश्यकता पड़ जाती है।उन्होंने कहा कि जिसमें कई बार मतभेद हो जाते हैं। लेकिन आपसी समन्वय से सब ठीक हो जाता है।उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों सहित सभी का सम्मान जरूरी है।मेयर से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने और काम पर वापस लौटने की घोषणा की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा