एक दिन में 167 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्यो में पैकेज 01 के अंतर्गत हैं मंदिर से एनएचएआई रोड अमृत गंगा बीटी रोड वर्क 70 मीटर,ऋषिकुल कॉलोनी (सीसीरोड एम 30)33मीटर,नियर एसपीएस पुलिया भूपतवाला (सीसी रोड एम 30) 19.1 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है,कुल 122.19 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है।पैकेज 02 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 22 मीटर ,राजविहार फेस 1पावर ब्लॉक 19मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 41मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ