सोमवती अमावस्या से पहले ऑपरेशन प्रहार 21 फर्जी बाबा गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-सोमवती अमावस्या स्नान से ठीक पहले हरिद्वार पुलिस ने धर्म की आड़ में ठगी करने वालों पर करारा प्रहार किया है।ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए गए विशेष अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने 21फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में संत का चोला पहनकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को पकड़ा गया।ये सभी आरोपी साधु-संतों का वेश धारण कर महिलाओं और युवाओं को घरेलू,पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा प्रलोभन देकर ठग रहे थे।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया।पकड़े गए सभी ढोंगी बाबाओं के खिलाफ धारा 172(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।हरिद्वार पुलिस ने साफ किया है कि आस्था के नाम पर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं।धर्म और आस्था की आड़ में भोले-भाले लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं का शोषण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पकड़े गए 21 आरोपियों में बिहार,यूपी,हरियाणा,राजस्थान,पंजाब और मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं। इनकी उम्र 25साल से लेकर 78साल तक है।जिनमें विभीषण (बिहार),राम बाबू (आगरा), बच्चू सिंह (हरियाणा),राम जन्म यादव (गया,उम्र 78वर्ष),अजब सिंह (शामली,उम्र 66वर्ष) आदि शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ