29वीं अन्तरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर -डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित मेरठ जोन की 29वीं अन्तरजनपदीय पुलिस जूडो, वुशू, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले जीते।पेंचक सिलाट में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
पुरुष वर्ग में अतुल, अंकित त्यागी, नरेन्द्र, देवेन्द्र नागर और संदीप यादव विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में शालिनी, कोमल, अंजना, रविता, यशोदा और मीनू धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वुशू प्रतियोगिता में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर और गाजियाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कराटे प्रतियोगिता में विशाल, आकाश, अनुज, अमित और उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किए। महिला वर्ग में पलक, सविता, बबीता, गरिमा और मनीषा विजेता रहीं। काता कराटे पुरुष में अश्वनी कुमार तथा महिला वर्ग में पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अधिकारियों एवं खेल पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।

0 टिप्पणियाँ