Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ नागरिकों ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस श्रृंखला का शुभारंभ

वरिष्ठ नागरिकों ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस श्रृंखला का शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

 सहारनपुर- अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस श्रृंखला का शुभारंभ पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण के सानिध्य में आयोजित योग शिविर से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन एवं ईश वंदना के साथ किया गया। शिविर में नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह तथा सोसाइटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने सहभागिता कर योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

पद्मश्री भारत भूषण ने विभिन्न योगासन कराते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्थी एजिंग” वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग के महत्व को दर्शाती है। उन्होंने युवाओं व बच्चों से भी नियमित योग अपनाने की अपील की। के.एल. अरोड़ा ने कहा कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन की कुंजी है तथा भारत की वैश्विक पहचान बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, यशपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरुण सूरी, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा, हरीश आहूजा, आर.पी. शर्मा, संदीप गोयल, रविंद्र मिगलानी, शिव राम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सिताब सिंह छोकर, मदन सिंह, रमेश सैनी, बलराम अहलूवालिया, जुशील कुमार, लोकेश मलिक, पूजा मलिक, सुदेश छोकर, नीरू सिंह, सुषमा रामपाल, के.एल. दावड़ा, वाई.के. गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश सैनी, हरपाल सिंह, रामजी सुनेजा, ठाकुर सुरेन्द्र पाल सिंह, शैली एवं सेवा राम शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मेयर किरण जैसल ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण