Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक संपन्न,

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक संपन्न,

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

 सहारनपुर- आयुक्त एवं अध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में गुरुवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं नामित सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के आसपास स्थित राजस्व ग्रामों को सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिसूचित विकास क्षेत्र में शामिल कर सीमा विस्तार करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही भवन मानचित्रों पर लगाए जाने वाले शुल्कों का "कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स" के आधार पर पुनरीक्षण करने पर भी सहमति बनी। बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक आय-व्यय तथा वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट को भी मंजूरी प्रदान की। वहीं दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई की भूमि पर ग्लोबल वुडक्राफ्ट सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए शासनादेशों के अनुरूप डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आयुक्त ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम को संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हरिद्वार में सघन अग्नि सुरक्षा जांच अभियान शुरू