साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार
20 राज्यों की यात्रा कर चुके 60वर्षीय गोड़ा प्रतिदिन तय करते हैं 50से 70किमी की दूरी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-विश्व शांति,देश भक्ति,गौ सेवा,पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहुंच।
नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20राज्यों की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं।60वर्षीय नागराज गौड़ा ने बताया कि कन्याकुमारी से लेकर दिल्ली,गुजरात,वेस्ट बंगाल,बद्रीनाथ धाम,गंगोत्री यमुनोत्री,द्वारिका,कच्छ तक की यात्रा में 6प्रदेशों के मुख्यमंत्री से उनकी भेंट वार्ता हुई है।फिल्म जगत के अभिनेताओं, राजनीतिज्ञों,समाजसेवीयों से भी उनकी मुहिम का समर्थन करते हुए उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि 6वर्ष पहले कर्नाटक से देश की यात्रा की शुरूआत की थी।50से70 किलोमीटर की यात्रा 1दिन में पूरी करते हैं।नागराज गौड़ा ने बताया कि वे जहां जाते हैं उन्हें भरपूर प्यार मिलता है।नागराज गोड़ा ने कहा कि विश्व में शांति हो,देश तरक्की करे। लेकिन इसके साथ ही लोगों को साइकिल के महत्व को भी समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण सरंक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी है।
0 टिप्पणियाँ