Ticker

6/recent/ticker-posts

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मुकाबलो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मुकाबलो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता का स्वागत किया गया।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर -  डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मुकाबलों में विभिन्न मंडलों से आई मुक्केबाजों ने रिंग में शानदार तकनीकी कौशल और अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 मण्डलों से आए 76 बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि, पूर्व राज्यमंत्री एवं जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष संजय गर्ग को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता को सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने व मुख्य अतिथि को लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत तो लगी रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करें।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला 30-33 कि.ग्रा. भार वर्ग में हिमांशी चित्रकूट बनाम अनामिका कुशवाहा गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें अनामिका कुशवाहा गोरखपुर दूसरे राउण्ड में विजयी रही। दूसरा मुकाबला 33-35 कि.ग्रा. भार वर्ग में अंजली चित्रकूट बनाम माहिका झांसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें माहिका झांसी दूसरे राउण्ड में विजयी रही। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला 35-37 कि.ग्रा. दीपा शुक्ला कानपुर बनाम श्रद्वा साहू झांसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें दीपा शुक्ला कनपुर दूसरे राउण्ड में विजयी रही। प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला शान्वी यादव वाराणसी बनाम सुधा चित्रकूट के मध्य खेला गया जिसमें सान्वी यादव वाराणसी दूसरे राउण्ड में विजयी रही। पांचवा मैच 37-40 कि.ग्रा. भार वर्ग में अमृता पाल प्रयागराज बनाम आयुषी चौबे गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अमृता पाल प्रयागराज तीसरे राउण्ड में विजेता घोषित की गयी। छठा मैच 43-46 कि.ग्रा. अराध्या मुरादाबाद बनाम संध्या यादव वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें संध्या यादव वाराणसी तीसरे राउण्ड में विजयी रही। सातवां मुकाबला 43-46 कि.ग्रा. भार वर्ग में आतिका झांसी बनाम स्वातिक जोशी सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमे आतिका झांसी दूसरे राउण्ड में विजयी रही।  
प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता, मनीष हजरिया, रॉबिन सिंह, अंकित गुप्ता, राजबहादुर, विवेक ढाका, कंचन भारती, कविता, सोनम, ननिका लिम्बू के द्वारा निभाई गई। इस अवससर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ की सचिव रितु देवी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, पुनीत आर्य, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, अश्वनी श्रीवास्तव, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण