भीषण गर्मी में छबील दे रही लोगों को राहत
धार्मिक व सामाजिक संगठन राहगीरों को पिला रहे ठंडा शरबत
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर शरबत बांटा गया। ठंडा और मीठा शरबत पीकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा नगर के मजनू वाला रोड पर छबील लगाकर लोगों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में पानी जीवन है। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना पुण्य कार्य है। उन्होंने सभी लोगों से समाजसेवा के काम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। राजन छाबड़ा ने कहा कि भयंकर गर्मी हमें इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों को भी पानी पिलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपनी छतों पर सायेदार स्थान पर बर्तनों में पानी रखने की अपील की ताकि चिडिय़ां आदि भी अपनी प्यास बुझा सकें। सुशील कर्णवाल, राजू सैनी, संजय सैनी, राजीव शर्मा, प्रमोद मित्तल व जितेंद्र कश्यप आदि रहे। वहीं, रेलवे रोड पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा की ओर से छबील लगाकर शरबत का वितरण किया गया। कमेटी अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ