मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के किडनी रोग विशेषज्ञअब मिलेंगे रामप्रकाश चौरिटेबल हॉस्पिटल
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चौरिटेबल हॉस्पिटल अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है। 2012 मे स्थापित स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के पूर्वी भारत में 15केंद्र खुल चुके है जिसमें से 12उत्तराखंड मे है।संस्था का उद्देश्य है कि देश के गरीब और असहाय लोगों को कम खर्च पर बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।संस्था का मानना है कि धरती पर नर सेवा ही नारायण सेवा है।
शहर की जनता को दृष्टिगत रखते हुए समय समय पर अपने चिकित्सालय में विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श दिलाने का कार्य किया जाता रहता है।हरिद्वार में इसका श्रेय यहाँ के डायरेक्टर, शहर डॉ संजय शाह ओर उनकी पूरी टीम को जाता है क्योंकि जिस प्रकार डॉ संजय शाह अपने संपर्कों ओर अपनी लोकप्रियता के आधार पर विशेषज्ञ डाक्टरों को मरीजों को परामर्श देने हेतु रामप्रकाश चौरिटेबल अस्पताल में बुलाते रहते है,यह उनकी एक विशिष्ट पहचान है।इस अवसर पर डॉ.संजय शाह ने बताया कि अब मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ.लोवी गौर हर महीने के दूसरे बुधवार एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ.प्रफुल पांडे हर महीने के तीसरे बुधवार को स्वामी रामप्रकाश चौरिटेबल हॉस्पिटल निकट अवधूत मंडल आश्रम में अपनी सेवाएं देकर मरीजों को परामर्श देंगे।उन्होंने बताया कि असुविधा से बचने और अधिक जानकारी हेतु आप 7302889705 पर संपर्क कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ