निगम का बेलदार निलंबित, एफआईआर के निर्देश
जांच रिपोर्ट पर की गयी कार्रवाई
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम में बेलदार के पद पर तैनात एक कर्मचारी को हाउस टैक्स कम कराने के नाम पर एक व्यक्ति से ग्यारह हजार रुपये लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है और मुख्य अभियंता निर्माण को उक्त प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
चकहरेटी निवासी संजीव कुमार ने गत 27 अप्रैल 2026 को नगरायुक्त को एक प्रार्थना पत्र देकर निगम के बेलदार मरगूब अहमद पर हाउस टैक्स कम कराने के नाम पर बहका-फुसलाकर ग्यारह हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। जिस पर नगरायुक्त ने उक्त प्रकरण की जांच सहायक नगरायुक्त जेपी यादव को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नगरायुक्त ने उक्त बेलदार को निलंबित कर पशु कल्याण अधिकारी के कार्यालय से अटैच कर दिया है और मुख्य अभियंता निर्माण को उक्त प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने तथा कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
0 टिप्पणियाँ