Ticker

6/recent/ticker-posts

शरीर को लचीला व मजबूती प्रदान कर बीमारियों से दूर करता है योग-डॉ० नितिन कुमार

शरीर को लचीला व मजबूती प्रदान कर बीमारियों से दूर करता है योग-डॉ० नितिन कुमार

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर नितिन कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। 

इस अवसर पर डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि योग भारत की प्राचीन विधा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है क्योंकि 'योग' शब्द का अर्थ जुड़ना है जिससे शारीरिक लाभ के साथ आसनों से शरीर लचीला और मजबूत बनता है तथा बीमारियां दूर रहती है साथ ही मानसिक लाभ में प्राणायाम और ध्यान से तनाव और चिंता कम होती है तथा मन शांत रहता है, इसलिए योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि पूरी जीवन जीने की कला है और अनुशासन तथा संतुलन सिखाता है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में नियमित योग को अपनाने की बात कही। इस दौरान योग प्रशिक्षक के रूप में मयंक वशिष्ठ व शिल्पा चौधरी समेत डॉ. विकास पाल, सूरज सिंह, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ. वर्षा, डॉ. अर्चना, अंजुला, सुनीता व ऋतु समेत आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे भागवताचार्य पं. उद्धव कोदंड