Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला जज एवं डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

 जिला जज एवं डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जनपद न्यायाधीश श्री सतेन्द्र कुमार एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविंद कुमार चौहान ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को भी परखा। बंदियों से संवाद कर उनका हाल-चाल लेते हुए जेल प्रशासन द्वारा प्रदत्त कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

जनपद न्यायाधीश ने बंदियों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की विधिक या कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह इसके लिए बिना किसी संकोच के बता सकते हैं। शासन द्वारा आपको निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उनके द्वारा चिकित्सालय, मैस और बैरक का भी निरीक्षण किया गया।  जिला जेल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु अंदर नहीं आनी चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर एसपी देहात श्री मयंक पाठक सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत मे फेटी लिवर बढ़ रहे है डायबिटीज के मरीज-डॉ. संजीव मिगलानी