Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वा

 मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

सभी का कल्याण करती हैं मां मनसा देवी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- हरिद्वार आयी मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और समाज के कल्याण की कामना की और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी सभी का कल्याण करती हैं।उन्होंने कहा कि बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की कल्याणकारी योजनाओं का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए समाज के कमजोर वर्ग को लाभान्वित कर रही हैं।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सावित्री ठाकुर को अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में हरिद्वार आने का निमंत्रण भी दिया।सावित्री ठाकुर ने कहा कि हरिद्वार धर्म और अध्यात्म की नगरी है।उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी और मां गंगा के आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करेगी। 2029 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनःभारत का नेतृत्व करेंगे।उन्होने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न हुआ है।उसी प्रकार हरिद्वार कुंभ मेला भी सनातन की दिव्य छठा प्रस्तुत करेगा।इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी,महंत दर्शन भारती,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति,महंत राज गिरी,मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा,सीमा शर्मा,प्रबंधक महेश दुबे आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना तथा वातावरणीय संतुलन मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ कर्म