Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया गया सतगुरु रविदास आश्रम हरडेकी का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया सतगुरु रविदास आश्रम हरडेकी का स्थापना दिवस

रिपोर्ट एसडी गौतम

रामपुर मनिहारान-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गद्दी ऊन के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम हरडेकी का 15वां स्थापना दिवस पर वार्षिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ सतगुरु रविदास स्वामी समनदास जी महाराज जी के श्री चरणों में गुरुपूजा अर्पितकर आरती वंदना से किया गया। 

संगत को निहाल करते हुए आश्रम प्रबंधन महात्मा गुरु दास ब्रह्मचारी ने बताया कि सतगुरु रविदास महाराज जी के स्वरूप स्वामी समनदास जी महाराज द्वारा 2011 में मानव कल्याण हेतु आश्रम का निर्माण किया गया था जहां से गुरु जी की विचारधारा को अधिक गति दी जा सके, उन्होंने कहा कि सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज जी का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित होते हुए गुरु जी के विचारधाराओं को फैलाकर मानव कल्याण को समर्पित रहा है उन्होंने सभी से गुरु जी के बताए रास्ते का अनुसरण करने की बात कही। सत्संग में चमारीखेड़ा आश्रम के व्यवस्थापक महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी, समाजसेवी रामपाल सिंह गौतम, भीम आर्मी नेता अनिल रावण व परमाल सिंह गोंदवाल ने भी विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन हथनीकुंड आश्रम के व्यवस्थापक महात्मा श्रद्धा दास जी द्वारा किया गया। इस दौरान अनेको संत महात्मा समेत गुरु प्रचारक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सद्भाव एवं शांतिपूर्वक त्यौहार मनाऍ- सीओ पवन कुमार