सांसद श्री इमरान मसूद की अध्यक्षता में ‘‘डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी’’ की हुई बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सांसद श्री इमरान मसूद की अध्यक्षता एवं महापौर डॉ0 अजय सिंह, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक बेहट श्री उमर अली खान, विधायक सहारनपुर देहात श्री आशु मलिक, एमएलसी श्री शाहनवाज खान, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में ‘‘डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी’’ की समीक्षा बैठक आहूत की गयी।
बैठक में मुख्य अभियन्ताद्वारा पूर्व मीटिंग के कार्यवृत्त के सभी बिन्दुओं पर बिन्दुवार अद्यतन प्रगतिवार आख्या से अवगत कराया गया। तत्पश्चात पूर्व में विद्युत बैठक में उठाए गए प्रश्नों में जर्जर तार बदलने, परिवर्तकों की क्षमतावृद्धि तथा नए संयोजनोें से सम्बन्धित जो कार्य तकनीकी रूप से औचित्यपूर्ण थ,े उनकी प्रगति से अवगत कराया गया। शेष कुछ कार्य अविद्युतीकृत कालोनियों, एल0टी0 लाइनों का विस्तारीकरण कराने एवं जो कार्य क्षमतावृद्धि से सम्बन्धित थे उन पर चर्चा हुई। सांसद श्री इमरान मसूद द्वारा निर्देश दिए गये कि जन-प्रतिनिधियों के जो भी पत्र आज प्राप्त हुए हैं एवं उन पर अविलम्ब कार्यवाही कराते हुए जन-प्रतिनिधगणों को अवगत कराएं साथ ही प्रगति आख्या से अग्रिम बैठक में अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ करवाया जाए। शाकम्भरी देवी मार्ग के चौडीकरण के तहत बीच में आने वाले खम्भों को यथाशीघ्र रोड़ साईड में शिफ्ट करवाया जाए।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विद्युत समस्याओं एवं जनशिकायतों को विस्तार से रखा। इनमें ट्रांसफार्मरों की खराबी, जर्जर विद्युत पोल, विद्युत कनेक्शन संबंधी समस्याएं, जर्जर विद्युत लाइनें, लाइन शिफ्टिंग तथा अन्य तकनीकी एवं उपभोक्ता हित से जुड़े विषय प्रमुख रहे। मा0 अध्यक्ष श्री इमरान मसूद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी विद्युत कनेक्शन वाले क्षेत्रों में समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाए। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबे समय से लंबित नर्सरी कनेक्शन संबंधी समस्या के समाधान पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि विभागीय कार्यों में सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में माननीया सांसद, कु0 इकरा हसन के प्रतिनिधि श्री परवेज आलम, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य अभियन्ता इं0 राजेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, इं0 रवीन्द्र बाबू, इं0 राम सुरेश वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय, इं0 दीपक कुमार तथा जनपद के समस्त अधिशासी अभियन्ता, (वितरण/भण्डार/परीक्षण खण्ड) मीटिंग में उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ