निगम का उद्देश्य महानगर को एक आदर्श शहर बनाना- महापौर
-वार्ड 42 नंद विहार कॉलोनी में महापौर ने किया सीसीरोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड 42 की नंद विहार कॉलोनी में विधिवत् पूजा अर्चना के बाद सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का सड़क पर गेंती मारकर शुभारंभ किया। नगर विधायक राजीव गुंबर व अनेक पार्षद भी इस अवसर पर मौजूद रहे। नगर निगम निधि से निर्मित होने वाली सड़क व नाली निर्माण पर करीब ग्यारह लाख रुपये का व्यय आयेगा।
नंद विहार में पिछले काफी समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। आज महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गंुबर नंद विहार पहुंचे तो पार्षद के के बत्रा व क्षेत्र के लोगों ने महापौर व नगर विधायक का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि इससे जहां आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा और स्वच्छता में भी और अधिक सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सहारनपुर नगर निगम ने सड़कों, नालियों एवं अन्य विकास कार्यो में नये आयाम स्थापित किये है। निगम का प्रयास, अपने नागरिकों को श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराना, महानगर को एक आदर्श शहर के रुप में विकसित करना और विकास के साथ शहर के लोगों का सामाजिक व आर्थिक स्तर ऊंचा उठाना है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सहारनपुर महानगर में विकास की बयार बह रही है। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराये जा रहे है और यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर पार्षद मुकेश गक्खड़ व पार्षद मनोज प्रजापति सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ