उपलब्धि : प्रवीन कुमार बने उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग टीम के कोच
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ ने प्रवीन कुमार के बेहतरीन अनुभव और खेल कौशल को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग टीम का कोच नियुक्त किया है
कोच नियुक्त होने पर प्रवीन कुमार को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर - डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैनात सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड गई है। आगामी 22 से 29 जून तक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में 5वीं (अंडर 15) राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ ने प्रवीन कुमार के बेहतरीन अनुभव और खेल कौशल को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग टीम का कोच नियुक्त किया है। कोच नियुक्त होने पर प्रवीन कुमार को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
कोच की जिम्मेदारी मिलने पर प्रवीन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार और जिला बॉक्सिंग संघ मुजफ्फरनगर के सचिव सतीश सहरावत का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रवीन कुमार के पास कोचिंग का लंबा और सफल अनुभव है। प्रवीन कुमार ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब वे यूपी टीम की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले भी वे कई बार उत्तर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम के कोच के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में कई मुक्केबाजों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोच प्रवीन कुमार ने उम्मीद जताई कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग टीम अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि टीम के सभी मुक्केबाज कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि खिलाड़ी देश भर से आए प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर पदक जीतेंगे और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।प्रवीन कुमार को कोच नियुक्त किए जाने की सूचना मिलते ही सहारनपुर के खेल जगत और स्थानीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रीतू देवी, विशेष तोमर, सोनू मलिक, अंकित बाबरा, पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंद्र कुमार, पुनीत आर्य, सन्नी कुमार, रुपेश कुमार, आकाश कुमार, आदेश कुमार, गौरव मलिक आदि ने शुभकामनाएं दीं।

0 टिप्पणियाँ