Ticker

6/recent/ticker-posts

एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित,अफवाह से बचे- सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार

एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित,अफवाह से बचे- सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार

एचपीवी टीकाकरण में निजी चिकित्सक करेंगे सहयोग-आईएपी अध्यक्ष डॉ रविकान्त निरंकारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-शहर में एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण को लेकर विभिन्न तरह की अफवाह फैला रहे लोगो को एचपीवी वैक्सीन टीका करण पर नगर के चिकित्सको ने मासिक बैठक कर जानकारी दी 

शहर के बालरोग विशेषज्ञ एवम  स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सको की मासिक बैठक दिल्ली रोड स्तिथ एक सभागार में संपन्न हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि हमारे शहर में एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण 14 साल की उम्र की लड़कियों का किया जा रहा है,इसमें कुछ लोग विभिन्न तरह की अफवाह फैला रहे है जिसमे चिकित्सक समुदाय को आगे आकर आम जनता का सही मार्गदर्शन करना चाहिए और उन्हें सही जानकारी देनी चाहिए,ये टिका पूरी तरह सुरक्षित है।इसमें सरकारी क्षेत्र के साथ निजी चिकित्सको की भगीदारी होना जरूरी है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ महेश गोएल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सही उम्र में देना जरूरी है,देर से देने पर बच्चों में संक्रमण हो सकता है उस स्तिथि में एचपीवी का टिका बचाव नही करेगा,यह सरवाइकल कैंसर के बचाव के लिए 90% तक कारगार है।
डॉ डी के तिवारी ने बताया कि सरवाइकल कैंसर से महिलाओं में सबसे ज्यादा मृत्यु भारत मे होती है,एचपीवी वायरस के 95% इंफेक्शन खुद सही हो जाता है लेकिन 5% महिलाओं में ये गंभीर बीमारी जैसे जेनाइटल वार्ट्स और कैंसर में बदल सकता है।आईएपी अध्यक्ष डॉ रविकान्त निरंकारी ने सभी चिकित्सको की और से अगवत कराया कि एचपीवी वेक्सिनेशन कार्यक्रम में सभी निजी चिकित्सको का सरकारी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग जारी रहेगा,एवम निजी चिकित्सक बच्चों के माता पिता तक टीकाकरण की सही जानकारी पहुचाने में मदद करेंगे।इसके अतिरिक्त फॉगसी अध्यक्ष डॉ पूनम त्यागी,सचिव डॉ भारती कालरा,डॉ दीपा अनेजा,डॉ नूतन उपाध्याय एवं  दिल्ली से आई डॉ तुहिना ने अपने विचार रखे।कार्यकम में आईपी सचिव डॉ हिमांशु कुमार,डॉ सुरेखा मीणा,डॉ अल्पना तिवारी,डॉ आरएस पंवार,डॉ विक्रम पुंडीर, डॉ पुनीत खुराना,डॉ डी के गुप्ता,डॉ अनुज सैनी,डॉ विकास तोमर,डॉ अनुपम यादव,डॉ तूलिका,डॉ सी एस चोपड़ा,डॉ मनदीप सिंह,डॉ जी बी लाल,डॉ रिक्की चौधरी,डॉ अरुण अनेजा,डॉ दीपक बंसल,डॉ प्रमोद यादव,डॉ सुशील कुमार,डॉ राजेश गुप्ता ,डॉ संजय यादव,डॉ विनोद पुंडीर आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ