कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार+ कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है।
01जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के साथ फायरिंग कर दी थी।जिसमें गोली लगने से एक कांवड़िया घायल हो गया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।इसी क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल पिल्ला गैंग के एक और सदस्य सत्यम जाट पुत्र जबर सिंह निवासी शांतिपुरम कालोनी जगजीतपुर कनखल को घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में एसआई महिपाल सिंह सैनी,हेडकांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल संजू सैनी,उमेद सिंह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ