Ticker

6/recent/ticker-posts

सोमवती स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें-जिलाधिकारी

सोमवती स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें-जिलाधिकारी

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने मुक्कमल तैयारियां कर ली है। पुरूषोत्म मास में पड़ने वाले सोमवती अमावस्या स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के आने की संभावना के मददे्नजर पूरे मेला क्षेत्र को जोन,सैक्टरों में विभाजित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये है।सोमवती अमावस्या स्नान पर्व-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

इस पर्व पर हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।सम्पूर्ण मेले का प्रभारी अधिकारी एसपी सिटी को नियुक्त किया गया है।ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा,यातायात प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण,संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी, एंटी-सबोटाज चेकिंग,अफवाहों की रोकथाम,घाटों पर सुरक्षा,जल पुलिस की तैनाती,संचार व्यवस्था एवं आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।विशेष रूप से हरकी पैड़ी एवं प्रमुख स्नान घाटों पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों की ओर डायवर्ट करने,जेबकतरों एवं उठाईगिरों पर निगरानी रखने,रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।एसएसपी हरिद्वार ने सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि अत्यधिक भीड़ की स्थिति में मौके पर मौजूद प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं को जिम्मेदार अधिकारी समझते हुए जनहित में त्वरित एवं विवेकपूर्ण निर्णय लें तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 06सुपर जोन,16जोन एवं 46सैक्टर्स में विभाजित किया गया है।जनपद के रेलवे स्टेशन,हरकी पैड़ी आदि स्नान स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखने पर संयत रहकर तत्काल टीम दल से सम्पर्क स्थापित करें व लगातार एण्टीसबोटाज एवं फिस्किंग की कार्यवाही की जाए। मेले मे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/संदिग्ध वाहनों की चौकिंग की कार्यवाही भी करायी गई है।फिर भी मेले के दौरान इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद में प्रवेश करने वाले तथा जनपद से प्रस्थान करने वाले सभी वाहनों की चौंकिंग की जाएगी कि कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु तो छुपाकर नहीं रखी गई है।उक्त अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्नान पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस फोर्स-सहायक/अपर पुलिस अधीक्षक-06पुलिस उपाधीक्षक-13निरीक्षक / थानाध्यक्ष-15सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर-72महिलाउ.नि.-09मुख्यआरक्षी/आरक्षी-232 महिला मुख्यआरक्षी/आरक्षी-50निरीक्षक यातायात-2सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर-11प्रशिक्षु पीटीसी-188रिक्रूट आरक्षी 40पीएसी-230रिक्रूट आरक्षी पुलिस लाईन-209,होमगार्ड जवान- 200, पी.आर.डी. जवान-200 तैनात रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना तथा वातावरणीय संतुलन मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ कर्म